Like On Facebook

***ALERTS***

Happy to have you here Click here to claim your loyalty bonus of Rs 25 Paytm cash

Sunday, 10 June 2018

Its History Time /Important Question for competitive Exam




1. मानव ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया.
उत्तर. तांबा

2. कालाशोक की राजधानी कौन सी थी.
उत्तर. पाटलिपुत्र

3. चंद्रगुप्त मौर्य ने अपना अंतिम समय कहां बिताया था.
उत्तर श्रवणबेलगोला
4. अशोक ने कलिंग पर कब आक्रमण किया.
उत्तर. 261 ई. पू.
5. सिकंदर कहां का शासक था.
उत्तर. मकदुनिया
6. हर्यक वंश के किस शासक की उपाधि कुणिक थी.
उत्तर. अजातशत्रु
7. प्रसिद्धि पशुपति की मुहर कहां से मिली है .
उत्तर. मोहनजोदड़ो
8. आधुनिक होमोसेपियन्स मानव का उद्भव किस काल में हुआ.
उत्तर. उच्च पुरापाषाण
9. प्रथम जैन संगीति कहां आयोजित की गई थी.
उत्तर. पाटिलपुत्र
10. ऋग्वैदिक आर्य किसकी पूजा करते थे.
उत्तर. प्रकृति की
11. सत्यमेव जयते युक्ति कहां से ली गई है.
उत्तर. मुंडकोपनिषद्
12. बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अशोक ने किसे श्रीलंका भेजा था.
उत्तर. महेंद्र और संघमित्रा
13. आर्यों का मूल निवास स्थान कौन सा था.
उत्तर. एशिया माइनर
14. किसे सर्वक्षत्रान्तक अर्थात क्षत्रियों का नाश करने वाला कहा गया है.
उत्तर. महापद नन्द
15. चंद्रगुप्त मौर्य अपने अंतिम दिनों में किस धर्म का अनुयायी बन गया था.
उत्तर. जैन
16. महावीर ने जैन धर्म में पूर्व से प्रतिपादित चार महाव्रतों में कौनसा पांचवा व्रत जोड़ा.
उत्तर. ब्रहाचर्य
17. जिस कल का कोई लिखित विवरण उपलब्ध नहीं हो उसे क्या कहा जाता है.
उत्तर. प्रागैतिहासिक काल
18. कौन पुरातत्त्वविद हड़प्पा के उत्खनन से संबंधित है.
उत्तर. दयाराम साहनी
19. महात्मा बुद्ध द्वारा दिए गए प्रथम उपदेश को क्या कहा जाता है.
उत्तर. धर्मचक्रप्रवर्तन
20. बुद्ध के सर्वप्रिय शिष्य कौन थे.
उत्तर. आनंद
21. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहां दिया.
उत्तर. सारनाथ
22. किस वेद की रचना गद्य और पद्य दोनों में की गई है.
उत्तर यजुर्वेद
23. हड़प्पाई स्थलों में कांस्य नर्तकी की मूर्ति कहां से प्राप्त हुई.
उत्तर. मोहनजोदड़ो
24. चंद्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री कौन था.
उत्तर. चाणक्य
25. इंडिका किसकी रचना है.
उत्तर मेगस्थनीज
26. ऋग्वेद का नवा मंडल किस एक को ही समर्पित सूक्तों का संग्रह है.
उत्तर. सोम
27. अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा.
उत्तर. जेम्स प्रिंसेप
28. भारत में मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है.
उत्तर. सिंधु सभ्यता से
29. सांची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया था.
उत्तर. अशोक
30. मानव खाद्य पदार्थ का उत्पादक एवं उपभोक्ता कब बना.
उत्तर . नवपाषाण काल
31. महावीर का जन्म कहां हुआ था.
उत्तर. वैशाली
32. उत्तर वैदिक काल में इंद्र का स्थान किस देवता को मिला.
उत्तर. प्रजापति
33. महावीर ने किस भाषा में उपदेश दिया.
उत्तर. प्राकृत
34. बौद्ध धर्म के त्रिरत्न है.
उत्तर. बुद्ध, संघ, धम्म
35. सिकंदर एवं पोरस के बीच प्रसिद्ध वितस्ता या झेलम का युद्ध कब हुआ था.
उत्तर. 326 ई.पू.
36. जैन धर्म के 24 वे तीर्थकर कौन थे.
उत्तर. महावीर
37. अर्थशास्त्र किसकी रचना है.
उत्तर. कौटिल्य
38. चंद्रगुप्त मौर्य की सैंड्रोकोट्स के रूप में पहचान किसने की.
उत्तर. विलियम जोन्स
39. आर्य भारत में सबसे पहले कहां बसे.
उत्तर. सप्त सैन्धव प्रदेश
40. सिकंदर के समय मगध पर किसका शासन था.
उत्तर.धननन्द
41. मानव द्वारा उपयोग में लाई गई पहली फसल कौन सी है.
उत्तर. गेहूं
42. पुरातत्त्वविद सिंधु सभ्यता की सभ्यता तिथि है .
उत्तर. 2500-1750 ई.पू.
43. सिंधु सभ्यता में विशाल स्नानागार कहां से प्राप्त हुआ.
उत्तर. मोहनजोदड़ो
44. आदिमानव ने सर्वप्रथम किस पशु को पालतू बनाया.
उत्तर. कुत्ता
45. पाटलिपुत्र नगर का संस्थापक कौन था.
उत्तर. उदयिन
46. सिंधु सभ्यता में गोदीवाडा का साक्ष्य कहां से मिला है.
उत्तर. लोथल
47. प्रसिद्ध गायत्री मंत्र किस वेद में है.
उत्तर. ऋग्वेद
48. मेगस्थनीज किसका राजदूत था.
उत्तर. सेल्यूकस
49. प्राचीन वेद कौन सा है.
उत्तर . ऋग्वेद
50. मानव ने आग का प्रयोग किस काल में प्रारंभ किया.
उत्तर. नवपाषाण

No comments:

Post a Comment

Featured Posts