Like On Facebook

***ALERTS***

Happy to have you here Click here to claim your loyalty bonus of Rs 25 Paytm cash
Showing posts with label POLITICS. Show all posts
Showing posts with label POLITICS. Show all posts

Sunday, 20 May 2018

current affairs


1. कॉमनवेल्थ गेम्स-2018 के पहले दिन किस भारतीय भारोत्तोलक ने रजत पदक प्राप्त किया?

a.    आर मुरुग्जा

b.    पी गुरुराजा

c.    विपिन निगम

d.    जे एम कृष्णा

 

 

2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में सिएरा लियोन का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया?

a.    जुलियस माडा बिओ

b.    कोपेक रुआंडा हलिस

c.    डेविड ब्राउन

d.    जेम्स विलियम्स

 

 

3. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षा वित्त निगम की शुरुआत की?

a.    पंजाब

b.    हरियाणा

c.    बिहार

d.    दिल्ली

 

 

4.  निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मुंबई क्रिकेट संघ का प्रशासक नियुक्त किया गया है?

a.    न्यायाधीश एच एल गोखले

b.    न्यायाधीश वाई पी चंद्रचूड़

c.    न्यायाधीश आई एस खन्ना

d.    न्यायाधीश संदीपन झा

 

 

5. निम्नलिखित में से किस देश में करीब चार दशक के बाद पहला सिनेमा घर आगामी 18 अप्रैल को खोला जाएगा?

a.    पाकिस्तान

b.    चीन

c.    सऊदी अरब

d.    इराक

 

 

6.  किस महिला खिलाड़ी ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया?

a.    साइना नेहवाल

b.    ज्वाला गुट्टा

c.    विश्वनाथन आनंद

d.    मीराबाई चानु

 

 

7. जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में किस अभिनेता को 5 साल जेल की सज़ा सुनाई है?

a.    सलमान खान

b.    सैफ अली खान

c.    आलोक नाथ

d.    शक्ति कपूर

 

 

8. वित्तीय खुफिया इकाई ने मनी लॉन्डरिंग के घोटाले में बैंक ऑफ बड़ौदा पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?

a.    10 करोड़ रुपये

b.    9 करोड़ रुपये

c.    12 करोड़ रुपये

d.    15 करोड़ रुपये

 

 

9. किस देश की सरकार ने प्ले और प्राइमरी स्कूलों में 10 साल उम्र तक की लड़कियों के हिजाब पहनने पर बैन लगाने की योजना का घोषणा किया है?

a.    ऑस्ट्रिया

b.    बेलारूस

c.    फ्रांस

d.    हंगरी

 

 

10. फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे ने लोकप्रिय पर्यटन स्थल बोराके द्वीप को सीवेज की समस्या के चलते 26 अप्रैल से अगले कितने महीनों तक बंद करने का आदेश दिया है?

a.    छह 

b.    दस

c.    तीन

d.    इनमें से कोई नहीं

 

 

11. अक्कुयु में तुर्की का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र निम्न में किस देश द्वारा विकसित किया जाएगा?

a.    जर्मनी

b.    रूस

c.    चीन

d.    श्रीलंका

 

 

12. निम्न में से किस देश में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का मध्यकालिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 2018 आयोजित किया जाएगा?

a.    अज़रबैजान

b.    इराक

c.    पाकिस्तान

d.    चीन

 

 

 

 

उत्तर:

1. b. पी गुरुराजा

विवरण: कॉमनवेल्थी गेम्स 2018 में भारत को पहला पदक प्राप्त हुआ. भारोत्तोलन में पी गुरुराजा ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला. 

 

2. a. जुलियस माडा बिओ

विवरण: विपक्षी उम्मीदवार जुलियस माडा बिओ पश्चिमी अफ्रीकी देश सियरा लियोन के नए राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किए गए हैं.

 

3 . c. बिहार

विवरण: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम की शुरूआत की

 

4. a. न्यायाधीश एच एल गोखले 

विवरण: मुंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के काम-काज के सुचारू संचालन के लिए संस्था में प्रशासक की नियुक्ति के लिए सेवानिवृत्त दो न्यायाधीशों एच.एल. गोखले और वी.एम. कनाडे के नाम स्वीकार किए.

 

5. c. सऊदी अरब

विवरण: सऊदी अरब में करीब चार दशक के बाद राजधानी रियाद में पहला सिनेमा घर आगामी 18 अप्रैल को खुल जाएगा.

 

6. d. मीरबाई चानु

विवरण: विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है.

 

7. a. सलमान खान

विवरण: जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल जेल की सज़ा सुनाई है.

 

8. b. 9 करोड़ रुपये

विवरण: वित्तीय खुफिया इकाई ने मनी लॉन्डरिंग के घोटाले में बैंक ऑफ बड़ौदा पर 9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. वर्ष 2015 में बैंक की दिल्ली स्थित शाखा से 6,000 करोड़ रुपये की मनी लॉन्डरिंग हुई जिसे पकड़ने में बैंक असफल रहा था.

 

9. a. ऑस्ट्रिया

विवरण: ऑस्ट्रिया सरकार ने प्ले और प्राइमरी स्कूलों में 10 साल उम्र तक की लड़कियों के हिजाब पहनने पर बैन लगाने की योजना का घोषणा किया है.

 

10. a. छह 

विवरण: फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे ने लोकप्रिय पर्यटन स्थल बोराके द्वीप को सीवेज की समस्या के चलते 26 अप्रैल से अगले छह महीनों तक बंद करने का आदेश दिया है.

 

11. b. रूस

विवरण: रूस के राष्ट्रपति पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान ने तुर्की के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र, अक्कुयु न्यूक्लियर पावर प्लांट (एनपीपी) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है.

 

 12. a. अज़रबैजान

विवरण: विदेश मंत्री सुषमा स्व राज गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) की मंत्रिस्तहरीय मध्या वधि बैठक में भाग लेने के लिए अजरबैजान की तीन दिन की यात्रा पर हैं.

Monday, 3 July 2017

Political terms

🌺🎖🎖 राजनैतिक शब्दावली 🎖🎖🌺
click on read more for better viwe
▬▬▬▬ 🏜 ⚜ ۩ ۞ ۩ ⚜ 🏜▬▬▬▬

●स्थगन प्रस्ताव
स्थगन प्रस्ताव किसी लोक महत्व के मामले पर पेश किया जाता है । जब ये स्वीकार कर लिया जाता है तब लोक महत्व के कार्य के लिए सदन का नियमित कार्य रोक दिया जाता है ।इस प्रस्ताव को पेश करने के लिए न्यूनतम 50 सदस्यों की स्वीकृति जरूरी है ।

●धन विधेयक
संसद में राजस्व एकत्र करने या अन्य प्रकार के धन के संबंधित विधेयक को धन विधेयक कहा जाता है । धन विधेयक केवल लोकसभा में ही पेश किया जाता है । धन विधेयक को पुन:विचार के लिए राष्ट्रपति लौटा न

हीं सकता ।

●विनियोग विधेयक
विनियोग विधेयक में भारत की संचित निधि पर भारित व्यय की पूर्ति के लिए धन तथा सरकार के खर्च के लिए अनुदान की मांग शामिल होती है । भारत में संचित निधि में से कोई भी धन विनियोग विधेयक के अधीन ही निकाला जा सकता है ।

●अविश्वास प्रस्ताव
यह प्रस्ताव लोकसभा या विधानसभा में विपक्षी दलों द्वारा लाया जाता है । दरअसल ये प्रस्ताव सत्तारूढ पार्टी या गठबंधन के बहुतमत की परीक्षा होती है...। अगर ये प्रस्ताव पारित हो जाता है तो मंत्रिपरिषद् को इस्तीफा देना पड़ता है । सरकार गिर जाती है ।


●अध्यादेश
जब संसद का अधिवेशन नहीं चल रहा हो और किसी विशेष उद्देश्य के लिए कानून की आवश्यकता हो, तो राष्ट्रपति अध्यादेश जारी कर सकता है । इस अध्यादेश का प्रभाव संसद द्वारा निर्मित कानून जैसा ही होगा ।

●प्रश्नकाल
जब संसद की कार्यवाही शुरू होती है...उसके शुरू के पहला घंटा सामान्यत: प्रश्नकाल कहलाता है ।

●शून्य काल
संसद के दोनों सदनों में प्रश्न काल के ठीक बाद के समय को शून्य काल कहा जाता है । शून्य काल का लोकसभा या राज्यसभा की प्रक्रिया तथा संचालन नियम में कोई उल्लेख नहीं है ।

●सदन का स्थगन
स्थगन द्वारा सदन के कामकाज को विनिर्दिष्ट समय के लिए स्थगित कर दिया जाता है ।

●अनुपूरक प्रश्न
सदन में किसी सदस्य द्वारा अध्यक्ष की अनुमति से किसी विषय पर दिए गए जवाब का स्पष्टीकरण के लिए अनुपूरक प्रश्न पूछने की अनुमति प्रदान करता है ।

●विघटन
केवल लोकसभा का ही विघटन हो सकता है । इससे लोकसभा भंग हो जाती है ।

●तारांकित प्रश्न
जिन सवालों का जवाब सदस्य तुरंत सदन में चाहता है उसे तारांकित प्रश्न कहा जाता है ।

●अतारांकित प्रश्न
जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य लिखित में चाहता है, उन्हें अतारांकित प्रश्न कहा जाता है ।

●पदेन
पद धारण करने के कारण ।

●निर्वाचन मंडल
विशेष मतदान के मकसद से गठित निर्वाचकों का विशेष समूह । जैसे- राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद या विधानसभाओं से निर्वाचित सदस्य निर्वाचक मंडल का गठन करते है ।

●न्यायिक समीक्षा
विधायिका का बनाया गया कानून संविधान के मुताबिक है या नहीं, इसकी न्यापालिका जांच करती है, इसे ही न्यायिक समीक्षा कहा जाता है ।

●प्रभुसत्ता संपन्न
जहां देश आंतरिक और बाह्य मामलों में पूरी तरह स्वतंत्र हो और किसी बाह्य शक्ति पर निर्भर न हो ।

●निषेधाधिकार
मुख्य कार्यपालिका द्वारा सोच-विचार के बाद किसी विधायी अधिनियम पर अपनी अस्वीकृति । ऐसा करने से अधिनियम कानून का रुप नहीं ले पाता ।

●निंदा प्रस्ताव
सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करने के लिए संसद के किसी भी सदन में निंदा प्रस्ताव लाया जा सकता है ।

●गुलेटिन
वह संसदीय प्रक्रिया जिसमें सभी मांगों को जो नियत तिथि तक नहीं निपटाई गई हो बिना चर्चा के ही मतदान के लिए रखा जाता है ।

●काकस (Caucus)
किसी राजनीतिक दल अथवा गुट के प्रमुख सदस्यों की बैठक को काकस कहते हैं । इन प्रमुख सदस्यों द्वारा तय की गई नीतियों से ही पूरा दल संचालित होता है ।
●सचेतक
राजनीतिक दल में अनुशासन बनाए रखने के लिए सचेतक की नियुक्ति हर दल द्वारा की जाती है ।


●धर्म निरपेक्ष
जहां धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता तथा सभी धर्मों को समान रूप से देखा जाता है ।

●लोकतंत्र
सरकार को सारी शक्तियां जनता से प्राप्त होती हैं । शासकों का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है । दूसरे रूप में कह सकते हैं कि लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए है ।

●समाजवाद
ऐसी व्यवस्था जिसमें उत्पादन और वितरण का स्वामित्व राज्य के नियंत्रण में रहता है ।

●गणराज्य
इसका मतलब यह है कि राज्य का अध्यक्ष एक निर्वाचित व्यक्ति है जो एक निश्चित अवधि के लिए पद ग्रहण करता है ।

Featured Posts